Site icon Gram Sabha TV

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 दुर्घटनाग्रस्त, 242 लोग थे सवार

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 आज टेक-ऑफ के तुरंत बाद एक दुर्घटना का शिकार हो गई। इस खबर से एयर इंडिया और नागरिक उड्डयन क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

एयर इंडिया द्वारा जारी एक बयान में इस घटना की पुष्टि की गई है। बताया गया है कि बोइंग 787-8 विमान दोपहर 13:38 बजे अहमदाबाद से रवाना हुआ था। विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक शामिल थे।

दुर्घटना के बाद बचाव अभियान तेजी से शुरू कर दिया गया है। एयर इंडिया के अनुसार, घायलों को तत्काल प्रभाव से नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है। हालांकि, अभी तक घायलों की संख्या और उनकी स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

एयर इंडिया ने यात्रियों के परिजनों और संबंधित व्यक्तियों को जानकारी प्रदान करने के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन नंबर 1800 5691 444 भी जारी किया है। एयरलाइन ने दोहराया है कि वह इस घटना की जांच कर रहे अधिकारियों को पूरा सहयोग दे रही है।

Exit mobile version