Site icon Gram Sabha TV

SIDBI में स्पेशलिस्ट पदों पर निकली भर्ती: ₹18 लाख तक का पैकेज, जानें योग्यता और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

SIDBI: भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (Small Industries Development Bank of India – SIDBI), जो भारत में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र के संवर्धन, वित्तपोषण और विकास के लिए देश का प्रमुख वित्तीय संस्थान है, ने वर्ष 2026-27 के लिए संविदात्मक आधार पर विशेषज्ञ अधिकारियों की भर्ती का विज्ञापन जारी किया है।इन पदों पर योग्य उम्मीदवार 14 अक्टूबर 2026 तक ईमेल के माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं।

यदि आप बैंकिंग, मार्केटिंग, डिजिटल मीडिया या ऑडिट क्षेत्र में विशेषज्ञता रखते हैं, तो सिडबी में आकर्षक वेतनमान और बेहतर करियर अवसरों के साथ काम करने का यह एक सुनहरा मौका है।

पदों का विवरण और वेतनमान

Assistant Communication Officer (ACO) – Brand Content & Marketing:इसके लिए कुल 1 पद निकाला गया है। इस पद पर चयनित उम्मीदवार की पदस्थापना मुंबई में होगी। अनुबंध की अवधि प्रारम्भिक रूप से 3 वर्ष की होगी, जिसे बैंक की इच्छानुसार 2 वर्ष तक और बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए उम्मीदवार को योग्यता और अनुभव के आधार पर अधिकतम ₹18 लाख प्रति वर्ष का वेतन दिया जाएगा।

Assistant Communication Officer (ACO) – Website & Martech: इसके लिए भी कुल 1 पद अधिसूचित है। इस पद की तैनाती भी मुंबई में रहेगी। अनुबंध की अवधि प्रारम्भिक तौर पर 3 वर्ष रहेगी, जिसे आगे 2 वर्ष के लिए विस्तारित किया जा सकता है। इसके लिए उम्मीदवार को योग्यता और अनुभव के आधार पर अधिकतम ₹18 लाख प्रति वर्ष का वेतन दिया जाएगा।

Audit Consultant (AC): इसके तहत कुल 2 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों की मुख्य पदस्थापना लखनऊ में होगी। इसमें भी प्रारम्भिक अनुबंध 3 साल का होगा, जिसे बैंक अपनी आवश्यकतानुसार 2 अतिरिक्त वर्षों के लिए बढ़ा सकता है।

अधिकारिक विज्ञापन देखें

क्लिक करें

Exit mobile version