Site icon Gram Sabha TV

Weather Forecast: IMD Alert, अगले 48 घंटों में भारी बारिश और ओले!

Weather Forecast: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के लिए भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। IMD Alert अगले 48 घंटों के दौरान इन राज्यों के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। (Heavy Rain and Hail in Next 48 Hours) साथ ही, कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित रहने की अपील की है।

देश के पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और बिहार में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से बारिश और ठंडी हवाएं चल रही हैं जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।

ठंड और कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और राजस्थान के कई हिस्सों में अत्यधिक ठंड और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। यात्रा करते समय सावधानी बरतें और गर्म कपड़े पहनें।

इन राज्यों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी

आज पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान विभाग ने आज के लिए पूर्वानुमान जारी किया है जिसमें सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में ओलावृष्टि के साथ-साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बिजली गिर सकती है।

Exit mobile version