हैदराबाद हाउस में ‘डिप्लोमैटिक लंच’: स्विस राष्ट्रपति की थाली में सजा Farrukhabadi Alukam Raclette का स्वाद
पीएम मोदी की मेजबानी में आयोजित विशेष भोज में दिखा स्विस परंपरा और भारतीय जायके का अनोखा ‘फ्यूजन’
Farrukhabadi Alukam Raclette: अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के मंच पर भारतीय व्यंजनों की समृद्ध परंपरा हमेशा से अपनी छाप छोड़ती आई है। सोमवार को राजधानी दिल्ली स्थित ऐतिहासिक हैदराबाद हाउस में इसका जीवंत उदाहरण देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड परिसंघ के राष्ट्रपति महामहिम गाइ पारमेलिन के सम्मान में एक विशेष राजनयिक दोपहर के भोज की मेजबानी की।
इस हाई-प्रोफाइल लंच का मुख्य आकर्षण इसका अनूठा मेनू रहा, जिसमें स्विट्जरलैंड की पाक-कला और भारत के विविध क्षेत्रीय स्वादों का अनूठा संगम देखने को मिला। हालांकि, इस पूरे आयोजन में जिस व्यंजन ने सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित किया, वह था फर्रुखाबादी आलुकम रैक्लेट Farrukhabadi Alukam Raclette
फर्रुखाबाद के आलू का अंतरराष्ट्रीय मंच पर दबदबा
Farrukhabadi Bhuna Aloo अपनी गुणवत्तापूर्ण आलू पैदावार और लाजवाब स्वाद के लिए देशभर में मशहूर जनपद फर्रुखाबाद के स्थानीय स्वाद (Farrukhabad’s famous sand-roasted potatoes) को इस कूटनीतिक भोज में स्विस परंपरा के साथ जोड़कर परोसा गया। जैसे ही इस भोज का आधिकारिक मेनू कार्ड सार्वजनिक हुआ, उत्तर प्रदेश और विशेषकर फर्रुखाबाद के निवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। सोशल मीडिया पर लोग इसे अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में फर्रुखाबाद का गौरव और वैश्विक मंच पर देसी स्वाद की बड़ी उपलब्धि बताकर साझा कर रहे हैं।
स्विस और भारतीय संस्कृति का ‘फ्यूजन मेनू’
लंच के विशेष मेनू में सिर्फ फर्रुखाबाद ही नहीं, बल्कि भारत के कई अन्य राज्यों की समृद्ध पाक-परंपरा की झलक स्विस व्यंजनों के साथ देखने को मिली। जहाँ एक ओर ‘अम्बिला गर्स्टेनसुपे’ में पारंपरिक स्विस पर्ल बार्ले सूप के साथ ओडिशा की इमली और गुड़ का खट्टा-मीठा तड़का लगाया गया था, वहीं ‘लापसी नुसतोर्ते पाई’ में स्विस पेस्ट्री को भारतीय देशी घी, अखरोट और इलायची से बने दलिया के हलवे के साथ तैयार किया गया था।
मिठास के इस सफर को आगे बढ़ाते हुए ‘मसाला चाय आइसक्रीम’ परोसी गई, जिसमें कैरमेलाइज़्ड आइसक्रीम के साथ कड़क काली चाय और सुगंधित मसालों का बेहतरीन स्वाद घोला गया था। इसके अलावा, मुख्य व्यंजनों में ‘धरती के फूल’ (मशरूम), गोभी मुसल्लम, बेसनी लौकी लच्छा, महाराष्ट्र की ‘तीखट दाल’ और मिज़ो-स्पाइज्ड ‘पनीर सावचियार’ जैसी कई जायकेदार डिशेज़ भी शामिल रहीं।
